August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

सत्येंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज ने शैक्षणिक क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता को पुनः कायम किया

Spread the love

ख़बर प्रवाह (21 जनवरी, 2024)


काशीपुर एक बार फिर सत्येंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज के छात्र- छात्राओं ने अपनी सशक्त उपस्थिति को न केवल शिक्षा अपितु खेल के क्षेत्र में भी दर्ज कराया। पिछले सप्ताह लॉ कॉलेज की एक छात्रा काजल सोलंकी का राष्ट्रीय स्तर पर बॉक्सिंग में चयन होने के बाद सत्र 2019 -2022 की छात्रा गरिमा अग्निहोत्री पुत्री श्री शिवदत्त मनोज कुमार अग्निहोत्री, सहायक प्रधान पंडा मां बाल सुंदरी मंदिर श्री चैती मेला ने विश्वविद्यालय स्तर पर रजत पदक प्राप्त कर कॉलेज का नाम एक बार पुनः श्रेष्ठ शैक्षणिक संस्थानों में शुमार कर दिया है। आपको बताते चलें कि सत्येंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज अपने स्थापना वर्ष 2015 से अब तक अनवरत रूप से विश्वविद्यालय स्तर पर पदक प्राप्त करता रहा है। सत्र 2016 से 19 में अनीता भारती ने कांस्य पदक, सत्र 2017-2020 में अंजुम ने कांस्य पदक, सत्र 2018-2021 में मयंक अरोड़ा ने स्वर्ण पदक व कुमारी कषिका टंडन ने कांस्य पदक प्राप्त किया था। उसी क्रम में गरिमा अग्रिहोत्री ने सत्येन्द्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज को विश्वविद्यालय स्तर पर पुनः विगत 19 जनवरी को कुमाऊं विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में रजत पदक प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किया है। इस अवसर पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला, गुड़िया चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की उपप्राचार्या डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रेय, संस्थान के एकेडमिक काउंसिल के सदस्य डॉक्टर नीरज आत्रेय, निदेशक डॉक्टर केवल कुमार, निदेशक (प्रशासन) श्री पवन कुमार बख्शी, लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर आर.एन. सिंह, प्राचार्या (यू.जी.) डॉ. निमिषा अग्रवाल, रजिस्ट्रार लाॅ सुधीर दुबे, समस्त फैकल्टी एवं स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए गरिमा अग्निहोत्री के उज्जवल भविष्य की कामना की है एवं उनके माता-पिता को भी शुभकामनाएं प्रेषित की।

You may have missed