October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि आज जगह-जगह घरों में किया जा रहा है कन्या पूजन।

Spread the love

ख़बर प्रवाह (16 अप्रैल, 2024)

देशभर में चैत्र मास के नवरात्रि की धूम मची हुई है। चैत्र मास की आज अष्टमी तिथि के मौके पर देश और प्रदेश के अन्य स्थानों के साथ-साथ काशीपुर में मां दुर्गा की आठवीं शक्ति के रूप में मां महागौरी की पूजा अर्चना की गई।

काशीपुर में इस मौके पर मां मंशा देवी मंदिर, मां चामुंडा देवी मंदिर, चौराहे वाली माता मंदिर और गायत्री देवी मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में भक्त सुबह से ही मां की पूजा अर्चना और मां के अष्टम स्वरूप देवी महागौरी की पूजा अर्चना करने के लिए उमड़ पड़े। बीती 9 अप्रैल से चैत्र मास के नवरात्रि का प्रारंभ हुआ था। आज अष्टमी तिथि पर मां के आठवें स्वरूप देवी महागौरी की पूजा का विधान है। मां महागौरी की पूजा के विधान के तहत नवरात्रि के व्रत रखकर अष्टमी के दिन उद्यापन और पूजा अर्चना के बाद कन्या पूजन का विधान है। जहां मंदिरों में मां के भक्तों ने पूजा-अर्चना की तो वही घरों में भी नवरात्रि के व्रत रखकर आज उद्यापन और अष्टमी पूजन कर कन्या पूजन किया गया। कन्या पूजन के तहत घरों में मां के भक्तों ने नौ देवियों के रूप में छोटी-छोटी कन्याओं को प्रसाद स्वरूप भोजन कराया तथा उन्हें उपहार भी दिए। मां के स्वरूप में बैठी छोटी-छोटी कन्याओं ने मां के व्रत रखने वाले भक्तों को आशीर्वाद भी दिया।