ख़बर प्रवाह (17 अप्रैल, 2024)
इंडिया गठबंधन के कांग्रेस सांसद प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन में वार्ड कविनगर में जनसंपर्क के समय उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव संचालन समिति की सदस्य अलका पाल ने कहा कि कांग्रेस को मिल रहे भारी जन समर्थन से आज भाजपा मे बौखलाहट पैदा हो गई है, कांग्रेस की 25 जनकल्याणकारी गारंटीयों के सामने भाजपा जवाब देने की स्थिति में नहीं है। कांग्रेस उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों को जीतने जा रही है। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अलका पाल के अतिरिक्त, महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष पूजा सिंह, लता शर्मा, कुमकुम सक्सेना,रुचिका अरोरा,शमा कुरेशी, निधि बजाज,सुषमा गुप्ता,रंजना गुप्ता,आशा शर्मा आदि बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी को जिताने की अपील की।




सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
भविष्य में मील का पत्थर साबित होगी हरीश रावत द्वारा निकाली गई जनसंवाद यात्रा : अरुण चौहान
विशाल संकीर्तन से पहले काशीपुर में निकली खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा