ख़बर प्रवाह (19 अप्रैल, 2024)
देश की 18वीं लोकसभा के लिए आज प्रथम चरण का मतदान होना है जिसके तहत उत्तराखंड सहित कि राज्यों की 102 लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। पिछले काफी समय से मतदान को लेकर आम जनता में जागरूकता फैलाई जा रही है। वही आज काशीपुर में एक बेटी ने एक मिसाल कायम करते हुए अपनी विदा होने से पूर्व अपने पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान किया और उसके बाद अपने ससुराल के लिए अपने पति के संग रवाना हुई।
दरअसल काशीपुर के मोहल्ला क़ानूनगोयान के राजीव कुमार की 23 वर्षीय पुत्री दीक्षा का विवाह देहरादून के रहने वाले अंशुल के साथ तय हुआ था। बीते रोज दीक्षा की बारात देहरादून से आई थी। आज सुबह विवाह समारोह संपन्न होने के बाद दीक्षा की देहरादून के लिए विदाई होनी थी लेकिन दीक्षा ने अपने पति अंशुल और अन्य परिजनों के साथ लोकतंत्र के महापर्व में अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए पहले काशीपुर के मोहल्ला खालसा स्कूल के मतदान केंद्र पर पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान दुल्हन के परिवेश में सजी दीक्षा ने कहा कि उनकी शादी कल ही देहरादून के रहने वाले अंशुल के साथ हुई है और आज वह अपनी ससुराल के लिए विदा होने से पूर्व अपने पति और अन्य परिजनों के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना योगदान देने मतदान करने के लिए पोलिंग बूथ पर आई है। वही दीक्षा के पति अंशुल ने कहा कि कल हम काशीपुर बारात लेकर आए थे और दीक्षा की वोटिंग काशीपुर में है तो हम दीक्षा को वोट डलवा कर देहरादून के लिए बारात लेकर रवाना हो रहे हैं और वह भी लोकतंत्र के महापर्व में देहरादून पहुंचकर मतदान करेंगे।




सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
भविष्य में मील का पत्थर साबित होगी हरीश रावत द्वारा निकाली गई जनसंवाद यात्रा : अरुण चौहान
विशाल संकीर्तन से पहले काशीपुर में निकली खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा