खबर प्रवाह (NEWS FLOW) 26 जुलाई, 2024
कु. अनामिका अग्रवाल बनी चार्टर्ड एकाउन्टेन्ट
राजपुरम कालौनी मानपुर रोड, काशीपुर जिला उधमसिंहनगर निवासी सीनीयर एडवोकेट विपिन कुमार अग्रवाल की पुत्री अनामिका अग्रवाल ने 2024 की चार्टर्ड एकाउन्टेन्ट की परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सी0ए0 फाउन्डेन्शन (2018) में आल इण्डिया 43 रैंक हासिल की थी। उन्होंने कालरा क्लासेज (काशीपुर), जिसके मालिक सीए जसदीप सिंह कालरा हैं, से सीए की कोचिंग ली थी।
अनामिका अग्रवाल ने स्कूली शिक्षा ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल पीरूमदारा, रामनगर जिला नैनीताल से प्राप्त की। जहां से इण्टरमीडियेट की परीक्षा वर्ष 2018 मे 94.00 प्रतिशत अंक लेकर उत्तीर्ण की थी।
अनामिका अग्रवाल की सफलता पर उन्हें व उनके परिवार वालों को बधाईयाँ दी जा रहीं हैं।




सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
भविष्य में मील का पत्थर साबित होगी हरीश रावत द्वारा निकाली गई जनसंवाद यात्रा : अरुण चौहान
विशाल संकीर्तन से पहले काशीपुर में निकली खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा