August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

सोशल मीडिया पर काशीपुर की बेटियों की रील बनाकर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में।

Spread the love

ख़बर प्रवाह (NEWS FLOW) 10 सितम्बर, 2024

काशीपुर में बीते दिनों सोशल मीडिया पर रील बनाकर काशीपुर की बेटियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना एक युवक को भारी पड़ गया। काशीपुर के लोगों के द्वारा पुलिस अधिकारियों से की गई शिकायत के बाद काशीपुर पुलिस ने उक्त युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लेते हुए कोतवाली ले आयी। दरअसल सोशल मीडिया फेसबुक पर काशीपुर सिटी रील के नाम से एक पेज है इस पेज पर काशीपुर के एक कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं की रील बनाकर अभद्र टिप्पणी के साथ पोस्ट किया गया है। इस रील पर लिखा गया है “काशीपुर के कौन से मोहल्ले में रहती है आपकी मोहब्बत” इस पोस्ट के वायरल होने के बाद लोगों में रोष व्याप्त हो गया है। लोगों ने इसकी शिकायत काशीपुर पुलिस से की जिसके बाद काशीपुर पुलिस नें भी उक्त फेसबुक आईडी का संज्ञान ले लिया। काशीपुर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त अभियुक्त को हिरासत में ले लिया। एसपी काशीपुर अभय सिंह ने पूरे मामले में फोन पर हुई वार्ता के दौरान बताया कि पुलिस ने उसकी पहचान करके उसे हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। उन्होंने आगे कहा कि मामले में अभियुक्त के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

You may have missed