October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की काशीपुर इकाई के पदाधिकारियों ने लिया माँ बाल सुन्दरी देवी का आशीर्वाद, देखिये वीडियो।

Spread the love

ख़बर प्रवाह (NEWS FLOW) 20 सितम्बर, 2024

काशीपुर में आज माँ बाल सुंदरी देवी परिसर में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की काशीपुर इकाई के पदाधिकारियों ने पहुंचकर माँ बाल सुंदरी देवी के दर्शन कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान माँ बाल सुंदरी देवी के मुख्य पुजारी पंडा विकास अग्निहोत्री ने वहां पहुंचे यूनियन की महानगर इकाई के सभी पदाधिकारियों को माँ के आशीर्वाद स्वरूप माँ की चुनरी और नारियल का प्रसाद प्रदान किया। इस दौरान माँ का आशीर्वाद प्राप्त करने वालों में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की काशीपुर महानगर इकाई के संरक्षक विकास गुप्ता, महानगर अध्यक्ष लवप्रीत सिंह छीना, उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा, कोषाध्यक्ष भागीरथ शर्मा और कार्यकारिणी सदस्य सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।