August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

कांग्रेस ने अलका पाल को बनाया अल्मोड़ा लोकसभा का प्रभारी

Spread the love

ख़बर प्रवाह (News Flow) 20 जून 2025

वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री, पीसीसी सदस्य अलका पाल को कांग्रेस हाई कमान में अल्मोड़ा संसदीय सीट का प्रभारी बनाकर पार्टी संगठन को मजबूत करने का दायित्व दिया है। उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल को कांग्रेस संगठन ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए अल्मोड़ापिथौरागढ़ संसदीय सीट का प्रभारी बनाकर पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में उनको कार्य करने का निर्देश दिया। महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा,राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के.सी.वेणुगोपाल सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। इस विषय में कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने बताया कि वह शीघ्र ही अल्मोड़ापिथौरागढ़ संसदीय सीट के चारों जनपद अल्मोड़ा_ बागेश्वर_ चंपावत_ पिथौरागढ़ के अंतर्गत आने वाली 13 विधानसभाओं का संघटनात्मक कार्यक्रम तय कर आगामी 2027 विधानसभा चुनावो की तैयारी के लिए संसदीय सीट पर सक्रिय रहेंगी। उनका उद्देश्य पूर्ण निष्ठा के साथ कांग्रेस पार्टी को 2027 विधानसभा चुनाव में विजय बनाना होगा।

You may have missed