August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

कांग्रेस ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जितेंद्र सरस्वती को जसपुर और  आदेश चौहान को चंपावत तथा अलका पाल को हल्द्वानी का प्रभारी बनाया

Spread the love

ख़बर प्रवाह (News Flow) 25 जून, 2025

उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी सांसद कुमारी शैलजा की संस्कृति पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 70 विधानसभाओ में विधानसभा प्रभारी बना कर पंचायत चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को जिताने के लिए कमर कसी।उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष (संगठन) सूर्यकांत धस्माना के अनुसार उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सभी 70 विधानसभाओ में प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं, जिसमें खटीमा विधानसभा के लिए विधायक हरीश धामी, रुद्रप्रयाग के लिए पूर्व मंत्री मंत्रीप्रसाद नैथानी, चंपावत में विधायक आदेश चौहान, जागेश्वर में पूर्व विधायक हिमेश खाकरबाल,हल्द्वानी में अलका पाल, लोहाघाट में विधायक सुमित हिरदेश, द्वाराहाट में कैलाश पंत, जसपुर में जितेंद्र सरस्वती, जागेश्वर में प्रशांत भैसोड़ा, सल्ट में महेश आर्य ,बाजपुर में पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन आदि सहित वरिष्ठ कांग्रेस जनों को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विधानसभा के प्रभारी के रूप में दायित्व देकर सभी जिला प्रभारी गणों एवं विधानसभा प्रभारियों से अपेक्षा की है कि वह अपने जनपद/ विधानसभा क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी एवं पार्टी द्वारा समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने हेतु वरिष्ठ कांग्रेस जनों से समन्वय स्थापित करेंगे।

You may have missed