October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

एस सी गुड़िया आईएमटी के बीबीए चतुर्थ एवं बीसीए द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन।

Spread the love

ख़बर प्रवाह (NEWS FLOW) 11 जुलाई, 2025


काशीपुर में बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के विगत दिवस आए यूजी पाठ्यक्रम बीबीए चतुर्थ एवं बीसीए द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में संस्था के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उक्त जानकारी देते हुए संस्थान की प्राचार्य डॉक्टर निमिषा अग्रवाल ने बताया कि बीबीए पाठयक्रम में नेहा कुमारी ने सर्वाधिक 77.7% अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया वही आयुषी शर्मा 75% के साथ द्वितीय एवं रिया खत्री 74.2 % के साथ तृतीय रहे तो अनुराग शर्मा 72.4% एवं यश वर्मा ने 71.7% अंकों के साथ क्रमशः चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त किया । वहीं बीसीए पाठ्यक्रम
में नूतन तिवारी ने सर्वाधिक 80% अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया । वही संजना ने 76 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं। प्रियांशी चौधरी ने 75.2 % अंकों के कक्षा में तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि 74.2% अंकों के साथ गुरविंदर सिंह एवं श्रेया ने संयुक्त रूप से चतुर्थ स्थान प्राप्त किया तो 73.6% अंकों के साथ आयजा खानम पंचम स्थान पर रही। शेष विद्यार्थियों ने भी कक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है । यहां बताते चले की संस्थान के विद्यार्थी लगातार विगत वर्षों में अपनी-अपनी कक्षाओं में उच्च प्रदर्शन को दोहराते हुए विश्वविद्यालय स्तर पर भी अपना स्थान सुनिश्चित कर रहे हैं। विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया, निदेशक गण, फैकल्टी एवं समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।