August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

ब्रेकिंग न्यूज- जानिए कौन होंगे अब  बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष।

Spread the love

ख़बर प्रवाह (NEWS FLOW) 11 जुलाई 2025

बीजेपी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर कई दिनों से चल रही सरगर्मियों पर विराम लगाते हुए अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया है। इस दौड़ में कई बड़े नाम शामिल थे, जिनमें केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नाम का ऐलान कर दिया है। अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर लाल खट्टर होंगे। 71 वर्षीय हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अभी राज्य की करनाल लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हरियाणा के रोहतक में जन्मे खट्टर पंजाबी बिरादरी से आते हैं। 2014 में हरियाणा के सीएम बनने से पहले वे बीजेपी के संगठन का ही काम संभाल रहे थे। उससे पहले वे लंबे समय तक आरएसएस के प्रचारक थे। वे 1977 से ही संघ से जुड़ गए और आजीवन अविवाहित रहने का संकल्प लेकर खुद को जन सेवा के लिए समर्पित किया। आरएसएस के प्रचारक के तौर पर उन्होंने 14 साल काम किया और फिर 1994 से इसके राजनीतिक संगठन बीजेपी में सक्रिय हो गए। हरियाणा में ही उन्हें सबसे पहले पीएम मोदी के साथ मिलकर संगठन का काम करने का मौका मिला था।

You may have missed