August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब, गुरु तेगबहादुर शहीदी दिवस नगर कीर्तन में की शिरकत।

Spread the love

ख़बर प्रवाह NEWS FLOW 09 सितंबर, 2025

सिख समाज के नौवें गुरु श्री तेगबहादुर जी और उनके साथ शहीद हुए भाई मती दास जी, भाई सती दास जी, और भाई दयाला जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, अमृतसर द्वारा आयोजित शहीदी नगर कीर्तन असम से शुरू होकर करीब 2500 किमी की यात्रा पूरी कर आज बड़े गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब, काशीपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इस दौरान नगर कीर्तन में राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए।

आपको बताते चलें कि बीती शाम को ही 2500 किलोमीटर की यात्रा कर काशीपुर में गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में पहुंचा था। जहां रात्रि विश्राम करने के बाद यह नगर कीर्तन सुबह 9 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुआ। नगर कीर्तन में उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बीती शाम काशीपुर पहुंच गए थे और रात्रि विश्राम काशीपुर में करने के पश्चात आज गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब पहुंचे। इस दौरान नगर कीर्तन में राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने गुरु तेग बहादुर के संस्कृति की रक्षा और धर्म की रक्षा के लिए बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे दी लेकिन धर्म के रास्ते से हटना स्वीकार नहीं किया यह हमारे लिए सच्ची प्रेरणा है कि हमारे धर्मगुरुओं में अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना, अन्याय और अत्याचार सहना, जान देना स्वीकार किया लेकिन धर्म के रास्ते से हटना स्वीकार नहीं किया। जब हम अपने गुरुओं का इतिहास पढ़ते हैं तब हमें एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना चरितार्थ दिखती है।

एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी धर्म और समाजों को आगे बढ़ाने का काम हो रहा है तो वही सिख समाज के लिए करतारपुर साहिब कॉरिडोर का कार्य भी हुआ है। वहीं अफगानिस्तान के काबुल से गुरु ग्रंथ साहिब को लाया गया। वही हेमकुंड साहिब जाने के लिए जो यात्रा कठिन होती थी उसको देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आसान करने के लिए साढ़े 12 किलोमीटर रोपवे मार्ग का कार्य प्रारंभ हो गया है और अनेक कार्य धार्मिक स्थलों के लिए किया जा रहे हैं। हमारे धर्मगुरुओं ने धर्म को बचाने के लिए जिस परिकल्पना की साथ बलिदान दिया है उसको आगे बढ़ने का काम नरेंद्र मोदी सरकार के रही है।

You may have missed