खबर प्रवाह (NEWS FLOW) 14 सितम्बर 2025
काशीपुर में आज एसआरएस मॉल सभागार में काशीपुर नगर मंडल में सेवा पखवाड़ा 2025 को लेकर एक कार्यक्रम शाला आयोजित की गई, जिसमें 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में ईश्वर चंद्र गुप्ता, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ गिरीश तिवारी व सेवा पखवाड़ा 2025 के जिला संयोजक लवीश अरोरा, काशीपुर नगर मंडल अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह मानस व भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनीत चौधरी जैकी उपस्थित रहे व कार्यक्रम का संचालन काशीपुर नगर मंडल महामंत्री वैभव गुप्ता द्वारा किया गया।
कार्यशाला के पश्चात जिले की नवगठित टीम का का स्वागत अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें जिले के महामंत्री सुशील शर्मा, अमित सिंह, जिला उपाध्यक्ष श्रीमति सृष्टि बंसल, लवीश अरोड़ा, जिला मंत्री रजत सिद्धू, विपिन अरोरा, कोषाध्यक्ष राजीव ठुकराल, कार्यालय मंत्री मनोज मनराल, जिला आईटी संयोजक पंकज शर्मा पाती व जिला सोशल मीडिया संयोजक व सहसंयोजक जगवीर मीणा, तरुण वर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल, समरपाल चौधरी, महामंत्री रवि प्रजापति, कोषाध्यक्ष धीरज वर्मा, उपाध्यक्ष श्याम मोहन, रेखा सक्सेना, राजकुमार यादव, सचिन ठाकुर, अनिल कुमार, रिंकू बिष्ट, शुभम कांबोज, अमन शर्मा, अमन चौधरी, वरुण यादव आदि उपस्थित रहे।

सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
हादसा समझ रही थी पुलिस, गले पर मिले संदिग्ध निशान; हत्या की आशंका, फॉरेनसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य।
135 फीट ऊंचे तिरंगे तले एक हुआ काशीपुर, मेयर दीपक बाली ने रचा इतिहास, मोहल्ला अल्ली खां में लहराया तिरंगा।