April 4, 2026

New Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

और जब उतर आए तारे जमीन पर,  कार्यक्रम के माध्यम से छोटे बच्चों ने दी प्रस्तुति, देखिए वीडियो।

Spread the love

खबर प्रवाह (NEWS FLOW) 04 अक्टूबर,2025

वैसे तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा खेल महोत्सव माध्यम से देशभर में सांसदों से अपने क्षेत्रों में खेल प्रतिभाएं तराशने का कदम उठाया गया है, जिससे खेल प्रतिभाएं उभरकर एक सम्मानित मंच पाकर अपना और अपने अभिभावक अपने शहर, अपने जिले और प्रदेश के साथ साथ देश का नाम रोशन कर सकें, तो वहीं खेल के अलावा सांस्कृतिक था अन्य और भी अनेक ऐसे क्षेत्र हैं जहां प्रतिभाओं की कमी नहीं है बस जरूरत है एक ऐसे मंच की जहां से उन्हें आगे बढ़ने के लिए एक प्लेटफार्म मिल सके।

ऐसा ही कदम उठाने का बीड़ा उठाया है उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर के श्याम मॉडर्न पब्लिक स्कूल के अमित शर्मा और उनकी पत्नी शालिनी शर्मा ने। जिन्होंने पिछले अनेक वर्षों से काशीपुर में “तारे जमीन पर” कार्यक्रम के आयोजन के माध्यम से छोटे छोटे बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभाओं को उभारने के मकसद से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का कार्य किया है। इस बार भी यह कार्यक्रम कल देर शाम से शुरू होकर देर मध्यरात्रि तक आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से मंच पर मासूम प्रतिभाओं की प्रस्तुति देखकर मानो ऐसा प्रतीत हुआ कि वाकई में छोटे छोटे मासूमों की प्रस्तुति के रूप में तारे जमीन पर उतर आए हों। कार्यक्रम में ऋषिकुल किड्स जोन, के अलावा शहर के बच्चों ने खुले मंच माध्यम से एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।

पंथ रतन बाबा हरवंश सिंह एकेडमी के छात्र छात्राओं द्वारा रामायण की प्रस्तुति ने माहौल भक्तिमय कर दिया। इस मौके पर आयोजक अमित शर्मा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष यह कार्यक्रम उनके द्वारा किया जाता है और बच्चों को आगे बढ़ने और सांस्कृतिक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उचित मंच प्रदान करना उनका उद्देश्य है। वहीं इस अवसर पर मुख्य अतिथि एथलेटिक संघ के अध्यक्ष विजेंद्र चौधरी ने कहा कि तारे जमीन पर लाने का काम आयोजकों ने किया है और इन्हें आसमान पर चमकाने का काम मीडिया को करना है। उन्होंने सभी आवेदकों को शुभकामनाएं दीं।