October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

पर्यावरण संरक्षण और जीवो की रक्षा के संकल्प के रूप में मनाया गया विश्नोई समाज का 537 वां स्थापना दिवस

Spread the love

एंकर- काशीपुर में आज विश्नोई समाज का 536 वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर हरिद्वार से आये स्वामी राजेंद्रानन्द जी महाराज और काशीपुर नगर निगम मेयर ने विश्नोई समाज के संस्थापक की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

वीओ- काशीपुर में ढकिया गुलाबो रोड पर स्थित विश्नोई सभा में आयोजित इस कार्यक्रम में विश्नोई समाज के वक्ताओं ने धर्म और समाज और संगठन की एकता और अखंडता के साथ साथ मजबूती पर बल दिया। इस मौके पर हरिद्वार से आये स्वामी राजेंद्रानन्द जी महाराज ने मंच से अपने संबोधन की शुरुआत संस्थापक गुरुजम्भेश्वर महाराज के चरणों मे गुरु वंदना और गुरुमंत्र से की। इस दौरान उन्होंने विश्नोई सभा के सुसंगठित निर्माण पर काशीपुर का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कोविड 19 के चलते सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना गाईडलाइन का पूरा पालन करते हुए इस बार विशाल आयोजन नही किया गया। इस बार कन्याओं के विवाह का आयोजन भी किया जाना था जोकि कोविड की वजह से नही हो पाया। उन्होंने कहा कि आज ही की तिथि के दिन विश्नोई धर्म की स्थापना की। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि जीवों और पर्यावरण की रक्षा के लिए विश्नोई समाज के लोगों ने बलिदान दिया है।

बाइट- स्वामी राजेंद्रानन्द जी महाराज, मुख्य अतिथि