August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

एसएसपी नैनीताल के कार्यालय की कथित घटना पर काशीपुर में पुलिस पेंशनर्स कमेटी ने जताई नाराजगी

Spread the love

खबर प्रवाह (NEWS FLOW) 09 अगस्त, 2025

हल्द्वानी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हुई कथित घटना को लेकर पुलिस पेंशनर्स कमेटी काशीपुर ने नाराजगी जताई है। कमेटी की ओर से उपजिलाधिकारी काशीपुर को ज्ञापन सौंपकर घटना की निंदा की गई।
ज्ञापन में कहा गया है कि 8 अगस्त को हल्द्वानी स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा कथित रूप से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अभद्रता की गई। आरोप है कि इस दौरान कार्यालय में अराजकता जैसा माहौल बना और अखबार एवं सोशल मीडिया के माध्यम से घटना की जानकारी सामने आई।
पुलिस पेंशनर्स कमेटी काशीपुर ने कहा कि वह इस प्रकार के व्यवहार को स्वीकार नहीं करती और घटना की घोर निंदा करती है।

You may have missed