
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित मशहूर बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी का कोरोना वायरस (कोविड-19) के चलते आज निधन हो गया। पिछले 38 दिनों पूर्व कोरोना से संक्रमित होने के बाद वह जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे थे। आज पश्चिम बंगाल के कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया।
85 वर्षीय अभिनेता सौमित्र चटर्जी के घर में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। अभिनेता सौमित्र चटर्जी बीते माह 5 अक्टूबर को कोरोना संक्रमित पाए गए थे जिसके बाद उन्हें अगले दिन छह अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सौमित्र चटर्जी भारतीय फिल्म जगत के प्रसिद्ध निर्देशक सत्यजीत रे के सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक थे।










सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
धान खरीद न होने पर अलका पाल का सरकार पर हमला
भविष्य में मील का पत्थर साबित होगी हरीश रावत द्वारा निकाली गई जनसंवाद यात्रा : अरुण चौहान
विशाल संकीर्तन से पहले काशीपुर में निकली खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा