August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम भ्रमण को पहुंचे कार्बेट पार्क , जंगल सफारी का भी लेगे आनन्द

Spread the love

बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम भी अपने दोस्तों के साथ कार्बेट पार्क का दीदार करने पहुंचे हैं, सोनू निगम दूसरी बार कार्बेट पार्क पहुंचे हैं। वह पार्क के खिनानोली विश्राम गृह में रात्रि विश्राम करेंगे। कल जंगल सफारी के साथ ढिकाला जोन का भ्रमण करेंगे। कार्बेट पार्क के निदेशक ने कार्बेट पार्क में सोनू निगम का स्वागत किया। आपको बता दें कि विश्व प्रसिद्ध कार्बेट नेशनल पार्क की खूबसूरती व वन्य जीव यहां आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। हर साल देश- विदेश के पर्यटक वन्य जीवों का दीदार करने यहां बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। कार्बेट नेशनल पार्क के बिजरानी जोन के साथ ही अब ढिकाला जोन को भी पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। जिसके बाद अब कार्बेट पार्क में बडी संख्या में देश- विदेश के सैलानी घूमने आने लगे हैं।

You may have missed