
ख़बर प्रवाह: (सचिन कुमार,किच्छा) देश की राजधानी दिल्ली में कृषि बिल को लेकर किसानों के चल रहे आंदोलन पर आज ऊधम सिंह नगर के किच्छा में मेन रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी स्थल पर नगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर केंद्र सरकार व राज्य सरकार का पुतला दहन किया । इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजीव कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार के द्वारा कृषि किसानों पर अध्यादेश के रूप में किसानों पर जो काला कानून लादने का काम किया गया है।
किसानों से अपनी बात कहने तक का हक इस भाजपा सरकार के द्वारा छीन लिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के द्वारा किसानों के साथ जो दुर्व्यवहार किया जा रहा है। उसकी जितनी निन्दा की जाये वो भी कम है। इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा , पालिका अध्यक्ष दर्शन सिंह कोली, राहुल गांधी बिर्गेड के प्रेदश सचिव बन्टी पपनेजा, संगठन महा मंत्री फिरदौस सलमानी ,सभासद दानिश मलिक, आदि कर्यकर्ता मोजूद रहे।




सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
भविष्य में मील का पत्थर साबित होगी हरीश रावत द्वारा निकाली गई जनसंवाद यात्रा : अरुण चौहान
विशाल संकीर्तन से पहले काशीपुर में निकली खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा