देवभूमि उत्तराखंड में हल्द्वानी में मोबाइल का रिचार्ज कराते कराते एक युवती अपना दिल रिचार्ज करवा बैठी और फिर शुरू हुआ मोबाइल दुकान स्वामी के द्वारा शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म का घिनौना खेल। मामले में पीड़िता और उसके परिजनों के द्वारा पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।


दरअसल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बहेड़ी के जोहनपुर के रहने वाला मुनीर फैसल की हल्द्वानी में इंदिरा नगर पर मोबाइल की दुकान है तथा पास में ही किराए पर कमरा लेकर रहता है। पीड़ित युवती ने तहरीर के माध्यम से बताया कि वह अक्सर अपने मोबाइल रिचार्ज के लिए उसकी दुकान में जाती थी। इस दौरान उसकी मुनीर से दोस्ती हो गई और दोस्ती कुछ दिनों में प्यार में बदल गई। इस बीच मुनीर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया लेकिन जब युवती मुनीर पर शादी का दबाव बनाने लगी तो वह मुकर गया। इतना ही नहीं मुनीर ने अपने दो दोस्तों को उसके घर भेजा, जहां दोनों युवकों ने उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। मामले में पीड़िता और उसके परिजनों ने पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों मुनीर, जिशान और मुजस्सिम के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।




सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
धान खरीद न होने पर अलका पाल का सरकार पर हमला
भविष्य में मील का पत्थर साबित होगी हरीश रावत द्वारा निकाली गई जनसंवाद यात्रा : अरुण चौहान
विशाल संकीर्तन से पहले काशीपुर में निकली खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा