August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री पर लगाया किसानों के साथ विश्वासघात का आरोप

Spread the love

दिल्ली में किसानों के आंदोलन को पूर्ण समर्थन दे रही कांग्रेस पार्टी के काशीपुर महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एड. ने कहा है कि सूबे के शिक्षामंत्री अरविंद पांडे ने किसानों के साथ विश्वासघात किया है।

प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से संदीप सहगल ने कहा कि अरविंद पांडे ने कुछ भाजपा समर्थकों को किसान बताकर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से उनकी मुलाकात कराकर देश के अन्य किसानों के साथ विश्वासघात किया है। शिक्षा मंत्री के इस कृत्य की घोर निंदा करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि किसान विरोधी कानून वापस न होने तक कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ इस लड़ाई को अंत तक लड़ती रहेगी और इस लड़ाई के बीच काबीना मंत्री अरविन्द पांडेय जैसे भाजपा नेताओं द्वारा किसानों के साथ किये जा रहे जा रहे विश्वासघात के खिलाफ भी कांग्रेस की आवाज बुलंद रहेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एक सोची समझी साजिश के तहत नया कृषि बिल लाई है। देशभर के किसान इसका विरोध करते हुए पखवाड़े भर से सड़कों पर आंदोलित हैं। लेकिन केन्द्र सरकार इनकी सुनवाई को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत के अन्नदाता किसान की हाय इस सरकार का पतन कर देगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कुर्सी लोभी भाजपा को अगले चुनाव की सूझ रही है जबकि वर्तमान में केंद्र व विभिन्न राज्यों में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार में जनता बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, शिक्षा के गिरते स्तर व बढ़ते अपराधों से कराह रही है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में जनता सत्ता परिवर्तन चाह रही है।

You may have missed