
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मंडलीय प्रबंधक के कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर अपने गुस्से का इजहार किया l इस दौरान संयुक्त परिषद ने अपनी 17 सूत्रीय मांगों को निस्तारित नही किए जाने पर आंदोलन को तेज किये जाने का ऐलान किया।
धरना प्रदर्शन का नेतृत्व क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मलिक ने किया। जबकि संचालन सूरजभान द्वारा किया गया। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने निगम प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर रोष जताया। कहा गया कि पिछले चार माह से निगम प्रबंधन कर्मचारियों के वेतन का भुगतान नहीं कर रहा है। जिससे कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रबंधन से वेतन भुगतान शीघ्र किए जाने की मांग की गई। वक्ताओं ने आॅडिट आपत्ति के नाम पर कर्मचारियों के एसीपी को कम किए जाने पर भी रोष जताया। कर्मचारियों ने विशेष श्रेणी कर्मचारियों के प्रोत्साहन को पुनः बहाल किए जाने की भी मांग जोरशोर से उठाई।







सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
हादसा समझ रही थी पुलिस, गले पर मिले संदिग्ध निशान; हत्या की आशंका, फॉरेनसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य।
135 फीट ऊंचे तिरंगे तले एक हुआ काशीपुर, मेयर दीपक बाली ने रचा इतिहास, मोहल्ला अल्ली खां में लहराया तिरंगा।