October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

और जब छोटे-छोटे बच्चों ने किसान आंदोलन में संभाला मोर्चा

Spread the love

दिल्ली में पिछले महीने भर से केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा पारित कृषि अध्यादेश को रद्द करने की मांग को लेकर अड़े किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। किसानों के इस आंदोलन में जहां किसानों को देश के विभिन्न राजनीतिक दलों का लगातार सहयोग मिल रहा है तो वही इस आंदोलन में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी की है।

अब छोटे-छोटे बच्चों ने भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस कृषि कानून को वापस लेने की अपील की है। दरअसल छोटे साहबजादे के शहीदी दिवस की याद में छोटे-छोटे बच्चों ने किसान आंदोलन के दौरान गाजीपुर बॉर्डर पहुंचकर वहां आंदोलनरत किसानों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान छोटे बच्चों ने किसान आंदोलन से संबंधित नारे भी लगाए।