August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

हल्द्वानी नगर निगम के मेयर रौतेला कोरोना पाॅजिटिव, सोशल मीडिया के माध्यम से दी जानकारी।

Spread the love

हल्द्वानी नगर निगम के मेयर डॉ. जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। जिसके बाद डॉ. रौतेला को इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फेसबुक वॉल पर डॉ. रौतेला ने जानकारी देते हुए लिखा है कि कुछ दिन से स्वास्थ्य खराब होने के कारण अनेक लोग संपर्क नहीं कर पा रहे थे। जिसका मुझे खेद है। मेरा कोरोनावायरस के लिए परीक्षण किया गया जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि पिछले सप्ताह में मेरे संपर्क में जो भी लोग आए हैं तो वह सभी अपना परीक्षण करवा लें। कुछ दिन पहले से स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण वह क्वारंटीन हो गए थे। दो दिन पहले उन्होंने कोरोना का टेस्ट कराया। रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद उन्हें डाॅ सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

You may have missed