ख़बर प्रवाह पर गणतंत्र दिवस के शुभकामना संदेश देखने के लिए यहां क्लिक करें।
देशभर और प्रदेश भर के साथ साथ काशीपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर ग्राम खाईखेड़ा स्थित 450 मेगा वाट पावर प्लांट मैसर्स श्रवान्थि एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहरा कर देश का 72वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस मौके पर झंडारोहण श्रवान्थि पावर प्लांट के वाईस प्रेसिडेंट श्री तिरुमल राव ने किया। इस मौके पर श्रवान्थि एनर्जी ने ग्राम पंचायत खाईखेड़ा, कनकपुर एवं ग्राम कटैया के गरीब और जरूरतमंदों को कंबल वितरण किये।

इसके अलावा श्रवान्थि एनर्जी ई-क्लिनिक सेवा के द्वारा खाईखेड़ा, कटिया, कनकपुर और बरखेड़ा पांडे गांव के निवासियों को बीते 15 अगस्त से स्वास्थ्य सेवाएं और चिकित्सकीय परामर्श और दवाईंयां पूर्णतः निशुल्क घर बैठे प्रदान करा रही है। ग्राम प्रधान श्रीमती सीमा ने इस मौके पर हर्ष जाहिर किया और कहा कि श्रवान्थि एनर्जी के ई-क्लिनिक कि सेवा से आमजन को उच्च गुणवत्ता कि चिकित्सा परामर्श और दवाईयां निशुल्क मिलने से काफी लाभ मिल रहा है। इस मौके पर कंपनी के जी एम श्री के एस राव, एच आर हेड श्री भुवन सिंह बिष्ट समेत अन्य कर्मचारीगण व ग्रामवासी मौजूद थे।





सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
भविष्य में मील का पत्थर साबित होगी हरीश रावत द्वारा निकाली गई जनसंवाद यात्रा : अरुण चौहान
विशाल संकीर्तन से पहले काशीपुर में निकली खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा