ख़बर प्रवाह (29 jan. 2021) काशीपुर के रहने वाले देव बाली का दूसरा सॉन्ग ‘इश्क दा रोग’ आगामी 31 जनवरी दिन रविवार को लांच होने जा रहा है। इस सॉन्ग की खास बात यह है कि इसकी शूटिंग पहाड़ों की खूबसूरत वादियों में की गई है और यह एक पंजाबी लव सॉन्ग है। देव बाली ने इससे पहले ‘मेरी मां’ नामक गीत गाया था उस गीत पर देव बाली को यूट्यूब पर 50,000 लोगों ने लाइक किया था। पहला सॉन्ग की सफलता के बाद मुझे हिम्मत के बलबूते देव बाली ने दूसरे सॉन्ग को तैयार किया और अब उसे आगामी 31 जनवरी दिन रविवार को लांच किया जाएगा। देव बाली पहली बार गायकी के साथ साथ अभिनय के क्षेत्र में भी अपना हाथ आजमा रहे हैं इसका म्यूजिक मलिखान स्टूडियो काशीपुर में तैयार किया गया है।





सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
हादसा समझ रही थी पुलिस, गले पर मिले संदिग्ध निशान; हत्या की आशंका, फॉरेनसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य।
135 फीट ऊंचे तिरंगे तले एक हुआ काशीपुर, मेयर दीपक बाली ने रचा इतिहास, मोहल्ला अल्ली खां में लहराया तिरंगा।