काशीपुर में आज देर सायं जसपुर खुर्द में चाय पकोड़ी के ठेले में अचानक सिलेंडर में आग लग गयी। आग से ठेला स्वामी का हजारों रुपये का नुकसान हो गया।

दरअसल रूपकिशोर सैनी नामक बुजुर्ग पिछले 10 वर्षों से जसपुर खुर्द में साहनी रिसोर्ट के पास चाय पकौड़ी का ठेला लगाकर अपना और अपने परिवार का गुजर-बसर करते हैं। ठेला स्वामी रूप किशोर सैनी के मुताबिक आज देर शाम जब वह ठेले पर खड़े थे, तभी अचानक ठेले में अचानक आग लग गयी। गनीमत रही कि समय रहते वह वहां से दूर भाग गए नहीं तो कुछ भी हो सकता था। अचानक लगी आग से वहां हड़कम्प मच गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और दमजल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आग से ठेला स्वामी का 15000 रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।





सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
हादसा समझ रही थी पुलिस, गले पर मिले संदिग्ध निशान; हत्या की आशंका, फॉरेनसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य।
135 फीट ऊंचे तिरंगे तले एक हुआ काशीपुर, मेयर दीपक बाली ने रचा इतिहास, मोहल्ला अल्ली खां में लहराया तिरंगा।