इस वर्ष बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि की विधिवत घोषणा की गई। इस साल श्री केदारनाथ धाम के कपाट 17 मई सोमवार को प्रात: 5 बजे खुलेंगे। इस तरह चार धाम यात्रा भी प्रारंभ हो जाएगी। जबकि 14 मई को श्री केदार बाबा की चल विग्रह पंचमुखी डोली ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से केदारनाथ धाम को प्रवेश करेगी। आज शिवरात्रि के अवसर पर पंचाग गणना के पश्चात विधिविधान पूर्वक पंचकेदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में कपाट खुलने की तय की गयी। आपको बता दें कि परम्परा के अनुसार प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि के मौके पर पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में भगवान केदारनाथ धाम के कपाट खुलने का दिन निकाला जाता है। इसी परम्परा के चलते गुरुवार सुबह मंदिर में पूजा अर्चना के बाद पंचाग पूजा की गई। कपाट खोलने के लिए ऊखीमठ में भगवान भैरवनाथ की पूजा 13 मई को होगी। बाबा केदार की चल विग्रह डोली पहले ऊखीमठ से प्रस्थान कर 14 मई को फाटा विश्राम के लिए पहुंचेगी। 15 मई को गौरीकुंड और 16 मई को केदारनाथ धाम पहुंचेगी, जहां 17 मई को सुबह पांच बजे भगवान केदारनाथ मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे।





सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
हादसा समझ रही थी पुलिस, गले पर मिले संदिग्ध निशान; हत्या की आशंका, फॉरेनसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य।
135 फीट ऊंचे तिरंगे तले एक हुआ काशीपुर, मेयर दीपक बाली ने रचा इतिहास, मोहल्ला अल्ली खां में लहराया तिरंगा।