August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड- कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते चारधाम यात्रा स्थगित, कपाट तय समय पर खुलेंगे।

Spread the love

प्रदेश में बढ़ते कोरोना प्रकोप के चलते हेमकुंड साहिब की यात्रा के स्थगित होने के बाद प्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए चारधाम यात्रा भी स्थगित कर दी है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण की चैन को तोड़ने के मकसद से तीरथ सिंह रावत सरकार ने यह फैसला लिया है। इस दौरान आम जनता की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा लेकिन कपाट अपने तय समय के अनुसार एक खुलेंगे तथा पूजा अर्चना नियमित समय पर ही की जाएगी। सरकार के इस फैसले के बाद चार धाम यात्रा से जुड़े व्यापारी वर्ग में खासी उदासी छा गई है क्योंकि यात्रा सीजन में ही उनकी कमाई होती थी और उसी से उनके परिवार का भरण पोषण भी होता था।

You may have missed