October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

काशीपुर में बरसात में घर के आंगन का छज्जा गिरा, बाइक क्षतिग्रस्त।

Spread the love

काशीपुर में देर रात बारिश के चलते एक मकान का छज्जा अचानक गिर गया। गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। पीड़ित परिवार के द्वारा नुकसान के आंकलन के लिए स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दिए जाने की तैयारी की जा रही है। दरअसल काशीपुर के मोहल्ला कानूनगोयान में सुरेंद्र कुमार वर्मा और उनके स्व० भाई नरेंद्र कुमार वर्मा का परिवार रहता है। नरेंद्र की पत्नी श्रीमती संतोष देवी चूंकि विकलांग है लिहाजा उनकी सेवा के लिए उनके रिश्तेदार सतीश वर्मा अपने परिवार के साथ आये हुए थे। देर रात सुरेन्द्र कुमार वर्मा और उनकी पत्नी सरिता वर्मा तथा उनका पुत्र विशाल, पुत्रवधू राधा वर्मा अपने 1 वर्षीय पुत्र विहान के साथ कमरे में थे तभी अचानक आंगन का छज्जा भरभराकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि आंगन में खड़ी बाइक छज्जा गिरने से क्षतिग्रस्त हो गयी। पार्षद सुरेश सैनी के माध्यम से स्थानीय प्रशासन को सूचना दिए जाने की तैयारी पीडित परिवार के द्वारा की जा रही है।