October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

जानिए कहाँ पर उपचार के दौरान केक काटा कर मनाया गया मरीज का जन्मदिन।

Spread the love

कोरोना महामारी के दौरान जब पूरा देश कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है, कोरोना वॉरियर्स अपनी जान को जोखिम में डालकर मरीजों के इलाज में जुटे हुए हैं। वे न केवल उन्हें दवा और इलाज मुहैया करा रहे हैं, बल्कि तरह-तरह से उनका हौसला भी बढ़ा रहे हैं। उपचार के दौरान किसी मरीज का जन्मदिन आने पर हेल्‍थवर्कर्स अस्‍पताल में ही केक काटा कर मरीज का जन्‍मदिन मना उनकी हौसला अफजाई कर रहे है।
काशीपुर में मुरादाबाद रोड स्थित संजीवनी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के प्रबंधक मुकेश चावला ने एक वार्ता के दौरान बताया कि किसी भी मरीज को दवा और इलाज के साथ-साथ हौसला अफजाई बेहद जरूरी है। जिसके बेहतर परिणाम मिलते है। उन्होंने बताया कि हॉस्पिटल में उपचार को भर्ती नैनीताल निवासी एक व्यक्ति का जन्मदिन था। जिसपर पीपीई किट पहन और मास्‍क लगाए डॉक्‍टर व स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी ने केक काटा कर उसका जन्मदिन मनाया गया। समस्त स्टाफ ने ‘बार-बार ये दिन आए’ गाते हुए मरीज को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की। मुकेश चावला ने इस कार्यक्रम का फोटो फेशबुक अकाउंट पर पोस्‍ट किया है। जो कि सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और लोग वॉरियर्स की इस पहल को सैल्‍यूट कर रहे हैं। बता दें कि पूर्व में भी कई भर्ती मरीजों का जन्मदिन और शादी की सालगिरह का सेलिब्रेशन संजीवनी हॉस्पिटल द्वारा किया गया है। जिसकी प्रसंशा चर्चा चहुँ ओर रही।