काशीपुर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अरुण चौहान ने केन्द्र व राज्य सरकार को जनविरोधी बताते हुए कहा है कि सरकार की नीतियों से आज कोई भी खुश नहीं है। यदि खुश हैं तो सिर्फ कारपोरेट जगत की हस्तियां, जिन्हें सरकार किसी न किसी तरह लाभ पहुंचाती आ रही है। प्रेस को जारी अपने वक्तव्य में प्रदेश कांग्रेस सचिव अरुण चौहान ने कहा कि अपनी हिटलरी सोच के चलते केन्द्र सरकार के मुखिया करोड़ों देशवासियों की भावनाओं से खेल रहे हैं। उनके खोखले भाषणों ने यह साबित कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी के लिए भारत की जनता को गुमराह करना बायें हाथ का खेल है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक विफल प्रधानमंत्री करार देते हुए कहा कि अब जनता उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। कांग्रेसी नेता ने राज्य सरकार को भी निशाने पर लिया और कहा कि चार वर्ष उत्तराखंड की जनता को बेवकूफ बनाने के बाद भाजपा संगठन ने जिन्हें सीएम की कुर्सी सौंपी है, कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को काबू करने में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को भी कांग्रेसी नेता अरुण चौहान ने पूरी तरह फेल बताया। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में सत्तासीन भाजपा सरकार किसान, महिला, युवा एवं गरीब. विरोधी सरकार है। इस सरकार को सिर्फ कारपोरेट जगत की चिंता है और वह उन्हीं को लाभ पहुंचा रही है।





सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
भविष्य में मील का पत्थर साबित होगी हरीश रावत द्वारा निकाली गई जनसंवाद यात्रा : अरुण चौहान
विशाल संकीर्तन से पहले काशीपुर में निकली खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा