August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

प्रदेश के व्यापारियों के विरोध के आगे झुकी प्रदेश सरकार, कोविड कर्फ़्यू के दौरान अब खुलेंगी ये और दुकानें।

Spread the love

उत्तराखंड सरकार ने थोड़ी राहत के साथ कोविड कर्फ्यू को 1 सप्ताह के लिए 15 जून तक बढ़ाया है. लेकिन इस बार पूरी राहत ना दिए जाने के चलते व्यापारी नई गाइडलाइन का विरोध कर रहे हैं. ऐसे में अब राज्य सरकार ने कुछ और दुकानों को भी खोले जाने की अनुमति दे दी है.
अब बर्तन की दुकानें, हौजरी, इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रिकल्स, इलैक्ट्रोनिक पार्ट्स, कंप्यूटर पार्ट्स हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर, वेब डिजाइनिंग, हार्डवेयर पेंट, सैनिटरी, स्टोन, कारपेंटर, फर्नीचर और टिंबर मर्चेंट की दुकानों को 8 जून और 11 जून को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है.

You may have missed