काशीपुर बड़े गुरूद्वारे में कांग्रेसी नेता एवं समाज सेवी आशीष अरोरा बोबी के नेतृत्व में खालसा फाउन्डेशन की टीम को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। आपको बता दें कि पिछले साल लगातार भोजन से लेकर सेनेटाइजर का छिड़काव किया था। तब से आज तक लगातार कोरोनाकाल में शहर में खालसा फाउंडेशन निस्वार्थ सेवा भाव से सेनेटाइजर कर रहे है। खालसा फाउन्डेशन तथा खाने के लंगर से लेकर अन्य सामाजिक सेवाएं भी खालसा फाउन्डेशन द्वारा दी जा रही हैं। दिल्ली से आए बाबा सुरेंदर सिंह जी कारसेवा ने समाज सेवा के लिए आशीष अरोरा (बॉबी) को भी सम्मानित किया और अपना आशीर्वाद दिया इस अवसर पर हरीश कुमार एडवोकेट, जय सिंह गौतम, अर्पित मेहरोत्रा ,संजय सेठी, मोहित चौधरी, मनोज गुड्डू ,मंसूर अली मंसूरी, पवन मालवा सहित कई लोग उपस्थित रहे।





सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
भविष्य में मील का पत्थर साबित होगी हरीश रावत द्वारा निकाली गई जनसंवाद यात्रा : अरुण चौहान
विशाल संकीर्तन से पहले काशीपुर में निकली खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा