October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

ब्रेकिंग- ऊधम सिंह नगर ज़िले में डेल्टा प्लस वायरस का पहला मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट।

Spread the love

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर में खतरनाक कोविड डेल्टा प्लस का पहला केस मिलने से हड़कंप मच गया है। सीएमओ ऊधम सिंह नगर देवेंद्र सिंह पंचपाल ने पुष्टि की है। फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि युवक लखनऊ में पढ़ाई करता है तथा बीती 21 मई को लखनऊ से आया था जिसके बाद 21 मई को ही कोविड टेस्ट हुआ था, 24 मई को व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, 17 जून को रैंडम सैम्पलिंग की गई थी जिसकी रिपोर्ट बीते रोज 6 जुलाई को आई थी जिसमें डेल्टा प्लस वायरस की पुष्टि हुई है। युवक इस वक़्त लखनऊ में है, लखनऊ स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दे दी गयी है तथा दिनेशपुर के उस क्षेत्र को कंटेन्मेंट जोन बना दिया गया है तथा तीन दर्जन से अधिक लोगों की सैम्पलिंग कर ली गयी है। युवक फिलहाल स्वस्थ बताया जा रहा है।