August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

देखिये महिला ने कहाँ दिया समय से पूर्व प्रसव के दौरान एक साथ 3 बच्चों को जन्म।

Spread the love

काशीपुर में आयुष्मान अस्पताल में 24 साल की महिला ने समय से पूर्व प्रसव के दौरान 3 बच्चों को जन्म दिया है। फिलहाल तीनों बच्चे और माँ स्वस्थ हैं। ग्राम बाबरखेड़ा निवासी मनोज की पत्नी आंचल ने एक साथ तीन बच्चो को जन्म दिया है। तीनो बच्चे दो से पांच मिनट के अंतराल पर पैदा हुए महिला और उसके तीनों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। स्वास्थ्य कर्मी और नर्स यह देखकर काफी हैरान है।

हॉस्पिटल के एमडी डॉक्टर विकास गहलौत के मुताबिक जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह से सुरक्षित हैं। सभी की देखभाल तथा उनका इलाज आयुष्मान योजना के अंतर्गत नि:शुल्क किया जा रहा है, तीनों बच्चों का जन्म सफल रहा है।महिला के परिजनों ने बताया कि उन्हें ईश्वर ने बड़ा तोहफा दिया है।

जन्म से परिवार में खुशी की लहर है। वहीं डॉक्टर के अनुसार आँचल ने एक बेटे और दो बेटियों को जन्म दिया है। जिसमें महिला का एक बच्चा 1 किलो 800 ग्राम का है. दूसरी बेटी 1 किलो 500 ग्राम और तीसरी बेटी 1 किलो 600 ग्राम वजन की है। डिलीवरी के बाद महिला अभी आयुष्मान अस्पताल में भर्ती है और स्वस्थ भी है डॉ. विकास गहलौत ने स्वयं महिला का हाल-चाल भी जाना है। बच्चों को एनआईसीयू (NICU) बच्चों की विशेष चिकित्सीय देखभाल में रखा जाना जरूरी होता है।

You may have missed