काशीपुर में रात के अंधेरे में बढ़ती गोवंशीय पशुओं की वाहन दुर्घटनाओं को लेकर पुलिस विभाग सजग हो गया है। बढ़ती दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर पुलिस ने अब अनोखी पहल शुरू की है। काशीपुर पुलिस ने ख्वाहिश संस्था के सहयोग से सड़कों पर घूम रहे गोवंशीय पशुओं को रिफ्लेक्टर युक्त माला लगाने का बीड़ा उठाया है। जिससे रात में होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। सीओ अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने आईटीआई क्षेत्र के चैती चौराहे से रिफ्लेक्टर लगाओ अभियान की शुरुआत की। अभियान के पहले दिन लगभग दो दर्जन गोवंश के पशुओं को गले में रिफ्लेक्टर युक्त माला पहनाई गई। सीओ अक्षय प्रह्लाद ने बताया कि आए दिन क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं के वाहन दुर्घटना में घायल होने की सूचना मिल रही थी। ज्यादातर घटनाएं रात में ही हो रही थी। जिसको लेकर बड़े वाहन चालकों से पूछताछ की गई। उसके बाद अंधेरे में जानवरों के ना दिखने की बात सामने आई। जिसके बाद उन्होंने ख्वाहिश संस्था के सहयोग से रिफ्लेक्टर युक्त माला पहनाने को लेकर अभियान चलाने की शुरुआत की है। इस मौके पर थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी, एसआई प्रदीप भट्ट, एसआई नीलम मेहता, ख्वाहिश संस्था की आयुषी नागर आदि मौजूद रहे।






सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
भविष्य में मील का पत्थर साबित होगी हरीश रावत द्वारा निकाली गई जनसंवाद यात्रा : अरुण चौहान
विशाल संकीर्तन से पहले काशीपुर में निकली खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा