August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टी-20 मुकाबले में कोरोना का साया, टीम इंडिया का यह खिलाड़ी पाया गया कोरोना पॉजिटिव।

Spread the love

श्रीलंका में भारतीय टीम के दौरे के दूसरे टी 20 मैच पर उस वक़्त कोरोना का ग्रहण लग गया जब मैच के शुरू से पहले सुबह खिलाड़ियों के रैपिड एंटीजन टेस्ट में भारतीय ऑलराउंडर कुणाल पांड्या कोविड पॉजिटिव पाए गए, जिसके बाद भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले दूसरे T20 मैच को स्थगित कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक मेडिकल टीम के द्वारा कुणाल पांड्या के नजदीकी संपर्क में 8 लोगों को पाया गया है। टीम के खिलाड़ियों का आरटीपीसीआर टेस्ट कराया गया है जिसकी रिपोर्ट आने के बाद यदि कोई अन्य खिलाड़ी पॉजिटिव नहीं पाया जाता है तो यह मैच बुधवार को खेला जा सकेगा। वही खिलाड़ी इस वक्त आइसोलेट हैं। सीरीज का आखिरी मुकाबला 29 जुलाई को खेला जाएगा आपको बताते चलें कि टीम इंडिया ने पहले T20 मैच में श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इससे पहले शिखर धवन की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने श्रीलंका को वनडे मैचों में हैं 2-1 से तब शिकस्त दी। जबकि विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ी इस टीम में नहीं है। यहां आपको बताना यह भी जरूरी है कि श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टीम में से पृथ्वी शा और सूर्यकुमार यादव इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टेस्ट टीम के साथ रिप्लेसमेंट के तौर पर जुड़ना है। अब ऐसे में सवाल खड़ा हो गया है कि दोनों खिलाड़ी फिलहाल इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे या नहीं।

You may have missed