August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

और जब मुख्यमंत्री के घर में सांप घुसने से मचा हड़कंप, बछिया को डँसा।

Spread the love

उत्तराखंड में हाल ही में मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने वाले खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धामी के घर मे सांप घुसने से हड़कम्प मच गया। हालांकि सांप खटीमा वाले घर में घर मे घुस गया था और उनके परिजन देहरादून में सीएम आवास में रह रहे हैं, इसीलिए खटीमा वाले आवास में कर्मचारी मौजूद रहते हैं। जानकारी के मुताबिक सांप ने वहां एक बछिया को काट लिया। वहीं वहा मौजूद कर्मचारियों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सीएम के तराई क्षेत्र खटीमा वाले घर की, जहां सांप घुसने से हड़कंप मच गया। वहीं मौके पर मौजूद कर्मचारियों पुलिस समेत उनके स्टाफ में हड़कंप मच गया।
दरअसल बीते दिनों ही मुख्यमंत्री धामी के देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित सीएम आवास में प्रवेश किया है। खटीमा वाले घर में कुछ कर्मचारी और सुरक्षा गार्ड तैनात हैं। जिन्होंने सांप की सूचना वन विभाग को दी मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मी दिन भर सांप को ढूंढते रहे लेकिन सांप नहीं मिला। इस समय मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी, मां बिश्ना देवी और दोनों बच्चे दिवाकर और प्रभाकर देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित सीएम आवास में निवास कर रहे हैं। मंगलवार की शाम को घर में कार्यरत कर्मचारी पशु चिकित्साधिकारी को फोन कर बताया कि गोशाला में बंधी बछिया को सांप ने काट लिया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसके शर्मा ने सांप के काटने की पुष्टि की। खटीमा के प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक वन विभाग के कर्मचारियों को मुख्यमंत्री के घर में सांप की तलाश में लगा दिया गया है।

You may have missed