कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कोरोना वैक्सीन लगवाने को लेकर काफी दिनों से संशय बना हुआ था और भारतीय जनता पार्टी की ओर से इसको लेकर कई बार सवाल भी पूछे गए, लेकिन अब खबर है कि कांग्रेस नेता ने बीती रोज गुरुवार को वैक्सीन लगवा ली है और कल और आज वह संसद में भी नहीं आए। राहुल गांधी के वैक्सीन लगवाने को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि उन्होंने वैक्सीन ली है या नहीं। सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी ने कल वैक्सीन ली है और पिछले दो दिन से वह संसद भी नहीं आ रहे हैं। वैक्सीन को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कई बार तीखी जंग भी हुई। पिछले महीने 17 जून को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की ओर से जानकारी दी गई कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वैक्सीन की दोनों डोज ले ली हैं.






सम्पादक
खबर प्रवाह

More Stories
आम बजट जनता को गुमराह करने वाला बजट: अलका पाल
राष्ट्रीय स्तर पर काशीपुर का परचम लहराते हुए महापौर दीपक बाली बने अखिल भारतीय महापौर परिषद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष
किड्जी प्ले स्कूल में बाल स्वास्थ्य विषयक विशेष सेमिनार के सफल आयोजन में बाल स्वास्थ्य के बारे में डॉ. रवि सहोता ने दी जानकारी।