October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

जब हुआ तेज़ रफ़्तार कार चालक का सीपीयू से हुआ सामना, जानिए तब क्या हुआ।

Spread the love

काशीपुर में सीपीयू टीम को उस वक्त सफलता हासिल हुई जब वाहन चेकिंग के दौरान एक दिल्ली नंबर की अल्टो कार में सवार युवक के कब्जे से टीम को एक देसी तमंचा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। मामले में काशीपुर पुलिस के द्वारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत नामजद मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। दरअसल सिटी पेट्रोलिंग यूनिट (सीपीयू) की टीम कुंडेश्वरी रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी, जिसमें एसआई कैलाशपुरी, कांस्टेबल कमल कुमार, कॉन्स्टेबल विजय कुमार और कांस्टेबल धीरेंद्र बिष्ट शामिल थे कि तभी दिल्ली नंबर की अल्टो कार संख्या DL 2C AF 5056 सामने से आती दिखाई दी। जैसे ही सीपीयू कर्मचारियों द्वारा रोकने का इशारा किया गया तो कार चालक ने कार को तेज गति से भगा दिया। कार संदिग्ध प्रतीत होने पर सीपीयू की जम्बो मोबाइल टीम ने कार का पीछा किया और उसके बाद कार चालक द्वारा अनियंत्रित होकर कार को पेड़ से टकरा दिया गया। सीपीयू की टीम ने कार चालक को गाड़ी से बाहर निकाला तो कार चालक नशे में था। तलाशी लेने पर कार चालक के पास से एक 315 बोर का देशी तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। सीपीयू टीम के द्वारा कार चालक परमवीर सिंह पुत्र जगबीर सिंह को मय कार और तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ कुंडेश्वरी पुलिस को सौंप दिया गया। मामले में काशीपुर पुलिस के द्वारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत नामजद मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है।