August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

और जब दही ने कैसे करवाया हलवाई की दुकान का कबाड़ा।

Spread the love

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के लालकुआं गौला रोड सेंचुरी मिल के मुख्य गेट के सामने बीकानेर स्वीट हाउस में शुक्रवार रात लगभग 10 बजे के करीब शराब के नशे में धुत अराजक तत्व ने की तोड़फोड़ शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि स्वीट हाउस में शराबी का दही को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद शराबी के साथ-साथ अज्ञात लोगों ने स्वीट हाउस में तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है विवाद दही को लेकर हुआ। जिसके बाद दुकान व आसपास के क्षेत्र में मची अफरा-तफरी मच गई। हालांकि होटल स्वामी द्वारा पुलिस को तहरीर दी जा रही है।

You may have missed