August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

शशांक सिंह बने किसान कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष, इन्होंने दीं शुभकामनाएं।

Spread the love

काशीपुर के किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ता शशांक सिंह को किसान कांग्रेस का महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिसके बाद उनके मनोनीत किये जाने पर क्षेत्रभर के कांग्रेसियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी ने इस आशय का मनोनयन-पत्र जारी करते हुए अपेक्षा की है कि शशांक सिंह महानगर काशीपुर क्षेत्र में किसानों को एकजुट कर संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की विशिष्ट आमंत्रित सदस्य एवं पूर्व मेयर प्रत्याशी श्रीमती मुक्ता सिंह के पुत्र शशांक सिंह ने स्वयं को यह जिम्मेदारी मिलने पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी एवं जिलाध्यक्ष सुरेश शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी का भलीप्रकार निर्वहन करेंगे। शशांक सिंह के मनोनयन पर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं देने वालों में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज जोशी एडवोकेट, विमल गुड़िया, इन्दूमान, डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय, त्रिलोक सिंह अधिकारी, चंद्रभूषण डोभाल, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, अर्पित मेहरोत्रा, अलका पाल, आशीष अरोरा बाबी, जितेन्द्र सरस्वती, मंसूर अली मंसूरी, जफर मुन्ना, प्रभात साहनी, जतिन नरूला, वसीम अकरम, मौ. आसिफ, मोहित चौधरी आदि तमाम कांग्रेसी शामिल हैं।

You may have missed