October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

काशीपुर के एचएस मेमोरियल स्कूल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह।

Spread the love

खबर प्रवाह न्यूज़ पोर्टल पर स्वतंत्रता दिवस के विज्ञापन देखने के लिए यहां क्लिक करें।

पूरे देश में आज देश का 75 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। वही देवभूमि उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों के साथ-साथ काशीपुर में भी स्वतंत्रता दिवस मनाया गया इस मौके पर एच.एस.मेमोरियल काशीपुर में भी 15 अगस्त धूमधाम से मनाया। इस शुभ अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ,सभी शिक्षक गण, कर्मचारी और प्यारे प्यारे छात्र एवं अभिभावक खण्ड ने 75 वा स्वतंत्रता दिवस मनाया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती उमा वात्सल्य और श्रीमती मोना वात्सल्य ने 15 अगस्त हमारी आजादी के दिन की याद में और उन अमर वीरों को शत शत प्रणाम किया जिन्होंने हमारे देश को आजाद करने में अपने प्राणों की आहुति दी। इस मौके पर विद्यालय के सभी सम्मानित छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधिका ने कहा कि हमें भारतीय होने पर गर्व है। हमें अपने राष्ट्र के विकास व अपने विद्यालय के विकास के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ करने की प्रतिज्ञा करनी चाहिए।