October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

रुद्रपुर के साथ साथ खुशियों की सवारी काशीपुर में भी जनता को समर्पित।

Spread the love

काशीपुर में आज एलडी भटट सरकारी अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 102 सेवा खुशियों की सवारी की 4 गाड़ियों को जनता को समर्पित किया गया। इस मौके पर अस्पताल प्रशासन, कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी, डीपीओ अंकित राणा ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अंकित राणा ने बताया कि उत्तराखंड स्वास्थ्य सेवाएं एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से ऊधमसिंह नगर जिले में कुल 21 खुशियों की सवारी का संचालन किया जाएगा। चार वाहन जिला अस्पताल रूद्रपुर और चार वाहन उप जिला अस्पताल काशीपुर में संचालित होंगे। बताया कि दुर्घटना में घायल, गर्भवतियों व अन्य मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेस संचालित होती है, लेकिन अब खुशियों की सवारी प्रसव के बाद जच्चा बच्चा को अस्पताल से घर तक निशुल्क पहुंचाएगी। वहीं आपको बता दें कि सरकार ने वर्ष 2011 में खुशियों की सवारी योजना शुरू की थी। जिसके तहत प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को घर तक पहुंचाया जाता था। उचित प्रबंधन और देखरेख के अभाव में यह योजना परवान नहीं चढ सकी। वर्ष 2019 में इस योजना का संचालन ठप हो गया। शासन ने इस योजना की जिम्मेदारी 108 संचालन करने वाली कंपनी सीएएमपी को दी है। इस दौरान नीना खान, शिवचरन, पुनीत, चालक रघुनाथ, जगदीश नैनवाल, लवप्रीत आदि मौजूद रहे।