April 4, 2026

New Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

काशीपुर क्षेत्र के सम्पूर्ण विकास के लिए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को ही जिताना होगा: अर्पित मेहरोत्रा

Spread the love

काशीपुर युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पुर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्व० मुकेश मेहरोत्रा के पुत्र अर्पित मेहरोत्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को ही मजबूत बनाना होगा तभी होगा क्षेत्र का संपूर्ण विकास। कांग्रेसी कार्यकर्ता अर्पित मेहरोत्रा ने कहा कि भाजपा सरकार में क्षेत्र की जो दुर्दशा हो रही है वह किसी से छिपी नहीं है आज काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की आस में जनता स्वयं को भी कोस रही होगी कि जिसे हमने चुनाव में चुनकर विधानसभा में भेजा उस व्यक्ति ने क्षेत्र के विकास पर ध्यान न देकर मात्र औपचारिकता ही निभाई हैं‌। अर्पित मेहरोत्रा ने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कांग्रेस पार्टी को ही आगामी विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कराकर काशीपुर विधानसभा क्षेत्र का संपूर्ण विकास कराने का आह्वान किया है तथा कहा कि किसी भी प्रकार से किसी के बहकावे में न आ कर कांग्रेस को ही मजबूत बनाना होगा।