आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डा. यूनुस चौधरी ने कहा है कि उत्तराखंड में युवा वर्ग बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी से जुड़ रहा है। युवाओं के लिए पार्टी ने कई योजनाएं बनाई हैं। इनमें से एक “रोजगार गारंटी योजना” है। विस्तृत जानकारी देते हुए डा. यूनुस चौधरी ने बताया कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया तथा पार्टी के सीएम फेस कर्नल अजय कोठियाल की गरिमामयी उपस्थिति में शनिवार, 25 सितम्बर को रोजगार गारंटी योजना की शुरूआत नैनीताल विधानसभा से की जा रही है । उन्होंने बताया कि प्रात: 8 बजे राज्य अतिथि गृह, नैनीताल में योजना का शुभारंभ किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मौजूद युवाओं को पार्टी की अन्य नीतियों व योजनाओं से भी अवगत कराया जाएगा। उन्होंने युवा वर्ग के साथ ही जनसाधारण से इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भागीदारी निभाने का आह्वान किया है।






सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
हादसा समझ रही थी पुलिस, गले पर मिले संदिग्ध निशान; हत्या की आशंका, फॉरेनसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य।
135 फीट ऊंचे तिरंगे तले एक हुआ काशीपुर, मेयर दीपक बाली ने रचा इतिहास, मोहल्ला अल्ली खां में लहराया तिरंगा।