काशीपुर के रहने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर यह है कि आगामी 6 और 7 अक्टूबर को अगर टांडा उज्जैन शुगर मिल रोड स्थित लालकुआं रेलवे क्रॉसिंग से होकर जाने वाले कार्य निपटा लें क्योंकि रेलवे यार्ड के टांडा उज्जैन शुगर मिल रोड स्थित लालकुआं को जाने वाले रेलवे क्रॉसिंग संख्या-43 बी पर रेलवे प्रशासन द्वारा रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत कार्य छह से सात अक्तूबर तक कराया जाएगा जिसके चलते दो दिन रेलवे क्रोसिंग वंद रहेगा। पूर्वोत्तर रेलवे काशीपुर के प्रभारी देवराज ने बताया वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में सड़क यातायात को सुचारू रखने के लिए काशीपुर-लालकुआं रेलवे लाइन पर खड़कपुर स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या-42 सी और काशीपुर-अलीगंज रेलवे लाइन पर दढ़ियाल मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या-37 बी रास्ते का प्रयोग कर सकते हैं। उन्होंने बताया क्रॉसिंग बंद करने के संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को सूचना दी जा रही है।






सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
हादसा समझ रही थी पुलिस, गले पर मिले संदिग्ध निशान; हत्या की आशंका, फॉरेनसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य।
135 फीट ऊंचे तिरंगे तले एक हुआ काशीपुर, मेयर दीपक बाली ने रचा इतिहास, मोहल्ला अल्ली खां में लहराया तिरंगा।