आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया आज काशीपुर पहुंचे। काशीपुर पहुंचने पर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान दिनेश मोहनिया ने चंपावत से वर्ष 2012 का निर्दलीय चुनाव लड़कर दूसरे स्थान पर रहे मदन सिंह महर तथा चंपावत के ही बसपा के जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र उप्रेती और संजय गडकोटि को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई।
काशीपुर में रामनगर रोड स्थित आम आदमी पार्टी के स्थानीय कार्यालय में पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि देश में लंबे समय से भाजपा और कांग्रेस का ही राज है मगर इन दोनों पार्टियों ने विकास की बजाए धर्म और जाति के नाम पर चुनाव जीतकर केवल अपना विकास किया है नकि जनता का। जबकि आम आदमी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने अपने अल्प कार्यकाल से सिद्ध कर दिया है कि वह चुनाव जीतकर केवल जनता के लिए समर्पित रहती है और जनसेवा को ही सर्वोपरि मानती है ।वह जो कहती है करके दिखाती है। हमने दिल्ली में यह सिद्ध करके दिखाया है और अब उत्तराखंड को चमकाएंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता से वही वादा करती है जो कि वह करके दिखाती है। उन्होंने कहा कि बिजली फ्री देने का विरोध करने वाले नेता और मंत्री पहले अपनी फ्री बिजली का त्याग करें तब जाकर फ्री बिजली का विरोध करें ऐसा नहीं हो सकता कि मंत्री और विधायक तो फ्री में बिजली लें और जनता महंगी से भी महंगी बिजली खरीदे। मोहनिया ने उत्तराखंड की सरकार को चैलेंज किया कि अपने 5 साल के कार्यकाल में वह विकास की पांच काम गिनाए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सभी दलों को चुनाव से पूर्व अपने अपने मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करना चाहिए ताकि जनता को पता चल सके कि कौन सा चेहरा बेहतर विकास कर सकता है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी 30 नवंबर तक अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। उन्होंने कहा कि केवल आम आदमी पार्टी ही ऐसी है जिसने अपने छोटे से कार्यकाल में जनता का विश्वास और भरोसा जीता है। लखीमपुर खीरी प्रकरण पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री यदि किसी खिलाड़ी की उंगली में चोट भी लग जाती है तो उस पर अपना ट्वीट करके दुख जता देते हैं साथ ही अमेरिका में कोई भी हादसा हो जाता है तो उस पर ट्वीट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया देते हैं लेकिन लखीमपुर प्रकरण पर अभी तक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। जो कि यह दर्शाता है कि यहां संवेदनहीन सरकार है और किसानों के प्रति उनकी कोई संवेदना नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में आम आदमी पार्टी पूरी तरह से किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को जल्द से जल्द तीनों काल एक रस्सी कानूनों को वापस लेना चाहिए। उन्होंने लखीमपुर खीरी प्रकरण देश के गृह राज्य मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी की मांग और गृह राज्यमंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि जब तक वह अपने पद पर बने हुए हैं तब तक पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती। इस दौरान आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड चुनाव कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष दीपक बाली, उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत, काशीपुर महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक, पवित्र शर्मा, नूर मोहम्मद, वसीम बाबा, आशु भारती, राजेंद्र सैनी, नील कमल शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, सहित आम आदमी पार्टी के अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।






सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
हादसा समझ रही थी पुलिस, गले पर मिले संदिग्ध निशान; हत्या की आशंका, फॉरेनसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य।
135 फीट ऊंचे तिरंगे तले एक हुआ काशीपुर, मेयर दीपक बाली ने रचा इतिहास, मोहल्ला अल्ली खां में लहराया तिरंगा।