October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

सहोता मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने हासिल किया नया मुकाम।

Spread the love

काशीपुर में मुरादाबाद रोड स्थित सहोता मल्टीस्पेशलिटी एवं न्यूरो ट्रामा सेंटर ने एक नया मुकाम हासिल किया है। सहोता मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल को नेशनल एक्रिडेशन बोर्ड ऑफ हॉस्पिटल्स एंड हेल्थ केयर यानि एनएबीएच की मान्यता प्राप्त हो गई है। गुणवत्ता की कसौटी पर खरा उतरने वाला सहोता हॉस्पिटल भी शहर का निजी हॉस्पिटल बन गया है। अब इस अस्पताल में रोगियों को विश्वस्तरीय उपचार, सुरक्षा और देखभाल की गुणवत्ता सभी एक साथ एक ही छत के नीचे मिलेगी। मुरादाबाद रोड स्थित सहोता हॉस्पिटल के प्रबंधक, नवजात एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ रवि सहोता के मुताबिक क्वालिटी ट्रीटमेंट देने की न्यूनतम शर्त को पूरा करते हुए सहोता हॉस्पिटल ने क्वालिटी काउंसिल ऑपफ इंडिया से एनएबीएच के मानकों को पूरा किया है। इसके बाद एनएबीएच ने अस्पताल को मान्यता दी है। डा. रवि सहोता ने बताया  कि एनएबीएच प्रमाण पत्र से पहले अस्पताल में मरीज की सुरक्षा और इलाज, मानकों का परीक्षण, अस्पताल में तैनात डॉक्टरों की योग्यता और निगरानी कर यह मान्यता सिस्टम के आधार पर दी जाती है। एनएबीएच की मान्यता मिलने के बाद सहोता हॉस्पिटल में मरीजों को और अध्कि बेहतर सुविधएं देने का पूरा प्रयास किया जाएगा।   एनएबीएच मान्यता मिलने के बाद जरूरी होगा कि वह इलाज और सुविधओं में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन, डब्ल्यूएचओ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के इलाज संबंधी नियमों का पालन करे। इसके अलावा क्वॉलिटी ट्रीटमेंट के लिए अब यहां मरीजों की डिटेल्ड फाइल तैयार की जाएगी, जिसमें मरीज की बीमारी का पूरा विवरण होगा।